कैसे वंशानुगत एंजियोएडिमा के रोग की पहचान की जाती है?

 

निदान करवाना आपके डॉक्टर के साथ बातचीत करके शुरू होता है। क्योंकि वंशानुगत एंजियोएडिमा (HAE) दुर्लभ है, कई डॉक्टरों समेत, बहुत कम लोगों ने इसके बारे में सुना है। वास्तव में, कई डॉक्टर HAE से पीड़ित रोगी को कभी नहीं देखेंगे। इसलिए एक सटीक निदान प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

 

जानकार अच्छा लगा

यदि आपके परिवार में किसी और को नहीं है, तब भी आपको HAE हो सकता है। चार HAE मामलों में से एक सहज आनुवंशिक उत्परिवर्तन के कारण होता है।

विचार-विमर्श की मार्गदर्शिका

यदि आपको लगता है कि आपको HAE हो सकता है, तो अपने लक्षणों को रिकॉर्ड करने और अपने डॉक्टर के साथ बातचीत शुरू करने के लिए विचार-विमर्श की इस मार्गदर्शिका को डाउनलोड करें।

 

HAE रोग के निदान की पुष्टि करने के लिए परीक्षण

यदि आपके डॉक्टर सोचते हैं कि आपको HAE हो सकता है, तो इसके निदान की पुष्टि करने के लिए अक्सर रक्त परीक्षण किया जाता है। यह आंकलन करता है कि आप में कितना C1-INH प्रोटीन[OFRT:G1o1] है। वे अन्य सूचनाओं को भी देखेंगे, जैसे आपके लक्षण, वे कुछ औषधियों के प्रति कैसी प्रतिक्रया देते हैं, और आपके पारिवारिक का इतिहास।